Showing posts with label ipl 2024 all team. Show all posts
Showing posts with label ipl 2024 all team. Show all posts

Tuesday, April 23, 2024

#ipl2024 इस हार को पचा पाना मुश्किल लेकिन ओस के कारण परिस्थितियां काफी मुश्किल थीः गायकवाड

 इस हार को पचा पाना मुश्किल लेकिन ओस के कारण परिस्थितियां काफी मुश्किल थीः गायकवाड



चेन्नई: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ चार विकेट पर 210 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करने से निराश चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मंगलवार को कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल थी.


रुतुराज ने नाबाद 108 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया लेकिन मार्कस स्टोइनिस की 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी से एलएसजी ने तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की.

गायकवाड़ ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, 'इस हार को पचा पाना मुश्किल है. लखनऊ ने आखिर में अच्छी वापसी की. यह मैच 13वें ओवर तक हमारी पकड़ में था लेकिन स्टोइनिस को श्रेय देना होगा.'

उन्होंने कहा, 'इस हार में ओस की बहुत बड़ी भूमिका रही. इसने हम स्पिनरों का इस्तेमाल नहीं कर सके. लेकिन ये खेल का हिस्सा है और इन चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं होता है.'

उन्होंने अपनी टीम के स्कोर का बचाव करते हुए कहा, 'पहले बल्लेबाजी करते हुए हम इससे बड़े स्कोर की अपेक्षा नहीं कर सकते थे. लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर यही लग रहा था कि हमने पर्याप्त स्कोर नहीं बनाया है . लखनऊ को बेहतर बल्लेबाजी का श्रेय दिया जाना चाहिए.'